सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   carelessness of kgmu doctor

लड़ते रहे डॉक्टर और तड़प-तड़पकर मर गया मरीज

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Mar 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
carelessness of kgmu doctor
विज्ञापन

सीने में दर्द की शिकायत के बाद केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी पहुंचे मरीज को 13 घंटे तक इलाज नहीं मिला और बुधवार को उसकी मौत हो गई।

Trending Videos


मरीज की मौत से नाराज परिवारीजनों ने विभाग के सामने प्रदर्शन किया और पुलिस से लिखित शिकायत की।

लखनऊ के छितवापुर, लालकुआं की रहने वाली रमा यादव के पति रमेश यादव (50) को सीने में दर्द के बाद मंगलवार रात करीब दस बजे परिवारीजन लारी कार्डियोलॉजी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी रमा यादव ने बताया कि इमरजेंसी में मौजूद रेजिडेंट डॉक्टरों ने बेड खाली न होने की बात कहकर भर्ती करने से मना कर दिया।

मरीज की बीवी को दिया धक्का

carelessness of kgmu doctor

डॉक्टरों ने खून की कुछ जांच लिख दी और मरीज को ट्रॉमा सेंटर ले जाने की सलाह दी। देर रात जब तबीयत बिगड़ी तो रमा यादव और परिवारीजनों की डॉक्टरों से भिड़ंत हो गई।

विभाग में हंगामा होते देख रेजिडेंट डॉक्टरों ने रमा यादव को धक्का दे दिया जिससे उनके सिर में चोट लग गई।

आनन-फानन में परिवारीजनों ने उनको लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो सात टांके लगाने पड़े। उधर, मरीज पेड़ के नीचे दर्द से तड़पता रहा।

बुधवार सुबह डॉक्टरों ने फिर से खून की जांच लिख दी पर भर्ती नहीं किया। बुधवार सुबह दस बजे अचानक रमेश यादव की हालत खराब हो गई और वो बेहोश हो गए।

अभी परिवारीजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनकी सांसें हमेशा के लिए थम गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed