{"_id":"e5eead8d54fff692c14a6c87475f15b4","slug":"bjp-comments-on-mulayam-for-nepotism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीहतों को पहले खुद पर लागू करें मुलायम : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीहतों को पहले खुद पर लागू करें मुलायम : भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर कथनी और करनी में भारी अंतर रखने का आरोप लगाया है।
Trending Videos
पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने शनिवार को कहा, जिस वक्त पूरा प्रदेश सूखे की चपेट में है उस समय सैफई में राजसी ढंग से जन्मदिन मनाना और उसके बाद सैफई महोत्सव के नाम पर धन की बर्बादी करना कहां तक उचित है।
उन्होंने कहा, सपा के दूसरे नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का ही अनुसरण कर रहे हैं। सत्ता के नशे में चूर सपा गरीबों और किसानों से दूर होती जा रही है। पार्टी में परिवारवाद का बोलबाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मुलायम के परिवार ने अपना कुनबा बढ़ाया तो इन्हीं का अनुसरण करते हुए दूसरे नेताओं ने भी अपने परिवारीजनों को उतारकर इन्हें जिताने में जुट गए हैं।