सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B ed qualified to get another chance to become teachers.

बीएड वालों को एक और मौका, बनेंगे शिक्षक

शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Feb 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
B ed qualified to get another chance to become teachers.
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में टीईटी पास बीएड डिग्रीधारक अब मृतक आश्रित कोटे से शिक्षक बन सकेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है।

Trending Videos


बता दें कि परिषदीय स्कूलों में सालों से मृतक आश्रित कोटे पर शिक्षकों की भर्ती रुकी हुई है। एनसीटीई से अनुमति मिलते ही मृतक आश्रित कोटे पर भर्ती के लिए नियमावली संशोधित करते हुए इसमें बीटीसी के साथ बीएड वालों को भी पात्र मान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) लागू होने से पहले परिषदीय स्कूलों में मृतक आश्रित कोटे पर स्नातक पास अभ्यर्थियों को भी शिक्षक बनाकर डायट में प्रशिक्षण दिला दिया जाता था।

आरटीई लागू होने के बाद एनसीटीई ने परिषदीय स्कूलों में मृतक आश्रित कोटे पर शिक्षक भर्ती के लिए टीईटी पास बीटीसी वालों को ही पात्र कर दिया। तभी से परिषदीय स्कूलों में तैनाती के दौरान मरने वाले शिक्षकों के आश्रितों की नौकरी का मामला फंसा हुआ है।

बीटीसी के साथ टीईटी पास को भी मिले अनु‌मति

B ed qualified to get another chance to become teachers.

हालांकि बेसिक शिक्षक विभाग मृतक आश्रित कोटे पर अभी केवल चतुर्थ श्रेणी की नौकरी दे रहा है।

शासन स्तर पर इस मामले यह यह तय किया गया कि एनसीटीई से अनुमति लेकर टीईटी पास बीएड डिग्रीधारकों को भी मृतक आश्रित कोटे पर शिक्षक के लिए पात्र मान लिया जाए।

इसके आधार पर ही बेसिक शिक्षा विभाग ने एनसीटीई को पत्र लिखकर टीईटी पास बीएड वालों को परिषदीय स्कूलों में मृतक आश्रित कोटे पर शिक्षक बनाने की अनुमति मांगी है।

विभाग चाहता है कि बीटीसी के साथ टीईटी पास बीएड डिग्रीधारकों को भी पात्र मानने की अनुमति मिल जाए ताकि मृतक आश्रित कोटे के शिक्षकों के पदों को भर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed