सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anganbadi centers took some unique iniatives.

आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी महिलाओं की गोदभराई

शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Anganbadi centers took some unique iniatives.
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के अन्नप्राशन व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई जैसे कार्यक्रम भी होंगे। इस अवसर वहां उत्सव का माहौल रहेगा।

Trending Videos


महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार इस तरह के पारंपरिक कार्यक्रम शुरू कर रही है। पहले चरण में प्रदेश के 41 जनपदों में यह योजना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को समाज से और ज्यादा जोड़ना चाहती है। वर्तमान वित्त वर्ष में इन कार्यक्रमों के लिए सरकार ने 7.31 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसे बचे हुए दो महीनों में खर्च करना होगा। इस आयोजन के लिए 41 जनपदों के 97,478 आंगनबाड़ी केंद्रों को चुना गया है।

इस तरह के कार्यक्रम कराने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों तक लेकर आना है। केंद्र में आने के बाद महिलाओं व बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए पोषाहार भी दिया जाएगा।

इसके साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी यहां दी जा सकेगी। समय-समय पर महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी यहां होगा।

इन जिलों में होंगे कार्यक्रम

Anganbadi centers took some unique iniatives.

अलीगढ़, इलाहाबाद, औरैया, आजमगढ़, बागपत, बांदा, बाराबंकी, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, झांसी, अमरोहा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रायबरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, संतकबीरनगर, संत रविदासनगर, सिद्धार्थनगर व उन्नाव।

इस पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के निदेशक आनन्द कुमार सिंह का कहना है कि संबंधित जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को इस आयोजन के लिए एडवांस में पैसा दे दिया गया है।

आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्त्री व मातृ समिति की अध्यक्ष के संयुक्त बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है। कार्यक्रम कराने के बाद 31 मार्च तक खर्च की जाने वाली धनराशि का विवरण देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed