सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav returns from netherland.

नीदरलैंड से सौगात लेकर लौटे सीएम अखिलेश

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Sep 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav returns from netherland.
विज्ञापन

यूपी में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीदरलैंड के दौरे पर गए सीएम अखिलेश कई सौगातें लेकर लौट आए हैं।

Trending Videos


चार दिन के अपने दौरे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नीदरलैंड के कनफेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंप्लायर्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।


उन्होंने वहां शहरी यातायात व्यवस्था देखने के साथ ही उसकी डिजाइन के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री के समक्ष ‘लंदन आई’ के निर्माणकर्ताओं एचवीबी हालंडिया की एक टीम ने अपना प्रजेंटेशन दिया।

लंदन आई ब्रिटेन आने वाले पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय है। इस पर बैठकर लोग चारों ओर लगभग 40 किलोमीटर तक का नजारा देख सकते हैं।

सीएम यादव से विख्यात ट्रैफिक इंजीनियर विम वान डेर विज्क ने भी मुलाकात की। उन्होंने यातायात प्रबंधन के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया।

अखिलेश ने कहा, मेट्रो तथा साइकिल पाथवे को शामिल करते हुए एकीकृत यातायात प्रबंधन आज समय की मांग है। भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नगरों के विकास में साइकिल पाथवे को प्राथमिकता देनी होगी ताकि सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो और प्रदूषण घटे।

विज्क को सड़क सुरक्षा, मार्ग डिजाइन, मोबिलिटी व पर्यावरण पर होने वाले प्रभाव का आकलन करने तथा यातायात के नियोजन में महारत हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed