सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ठंड लगने से अधेड़ ने दम तोड़ा

ठंड लगने से अधेड़ ने दम तोड़ा

Updated Mon, 22 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
ठंड लगने से अधेड़ ने दम तोड़ा
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। ठंड लगने से देर रात एक किसान की मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना एसडीएम नवाबगंज को दी। जांच के लिए पहुंचे हलका लेखपाल ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
Trending Videos

विकास खंड देवा क्षेत्र के ग्राम मड़वा अजगना निवासी राम बहोरी (42) पुत्र राम मनोहर शनिवार की शाम आलू फसल की सिंचाई करने गया था। शाम को वापस आने पर उसके पेट व पूरे शरीर में दर्द शुरू हो गया। परिवारीजन जब किसान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते कि उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव ने मामले की सूचना एसडीएम नवाबगंज को दी। एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि मौके पर हलका लेखपाल को भेजकर जांच कराई गई है, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है, जो भी संभव होगी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed