सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi's gift to farmers, Rs 460 crore sent to the accounts of 2.51 lakh beneficiaries

यूपी: किसानों को सीएम योगी का तोहफा, 2.51 लाख लाभार्थियों के खाते में भेजे 460 करोड़ रुपये

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 21 Feb 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2.51 लाख किसानों और 3500 परिवारों के खातों में कुल 460 करोड़ रुपये भेजे। फसल बीमा योजना के तहत 285 करोड़ और कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 175 करोड़ की सहायता दी गई। साथ ही आपदा मित्र कार्यक्रम के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया।

UP: CM Yogi's gift to farmers, Rs 460 crore sent to the accounts of 2.51 lakh beneficiaries
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। ढाई लाख से ज्यादा किसानों और उनके परिवारजनों के खाते में 460 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई। इसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति राशि दी।  मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 3500 लाभार्थी परिवारों को 175 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। 

Trending Videos

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा, राज्य में आपदा मैनेजमेंट में सबसे पहले 'आपदा मित्र' ही हो सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल को आगे बढ़ाने का काम किया है। 



खासकर 25 जिलों में NCC, NSS, NYKS, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स समेत 29,772 युवा वॉलंटियर्स को ट्रेनिंग दी गई है। उनके साथ मिलकर हमने आपदा मित्र मैनेजमेंट से जुड़े सभी प्रोग्राम को आगे बढ़ाया है। सरकार बदली तो हमने तत्काल कार्रवाई शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed