सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   monsoon active in Jharkhand good rainfall is expected over next three days followed by rising temperatures

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री! अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, फिर लौटेगी भीषण गर्मी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

Ranchi: झारखंड में करीब 12 दिनों की देरी से मानसून ने प्रवेश कर लिया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। 

monsoon active in Jharkhand good rainfall is expected over next three days followed by rising temperatures
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में लंबे इंतजार के बाद मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार मानसून करीब 12 दिनों की देरी से राज्य में पहुंचा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मानसून संताल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश कर चुका है और फिलहाल राज्य में इसकी गतिविधियां सक्रिय हैं।



अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार
उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी तथा उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बाद कमजोर पड़ सकता है मानसून
अभिषेक आनंद ने कहा कि इस वर्ष मानसून की स्थिति बेहतर रहने की उम्मीद है। हालांकि शुरुआती तीन दिनों के बाद मानसून की गतिविधियां कुछ कमजोर पड़ सकती हैं। इसके कारण राज्य में फिर से तेज धूप निकलने और तापमान बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को एक बार फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


जुलाई-अगस्त में दिखेगा मानसून का मुख्य असर
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का मुख्य दौर जुलाई और अगस्त महीने में देखने को मिलेगा। इन दोनों महीनों में मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। इससे कृषि कार्यों को भी लाभ मिलेगा और किसानों को खेती-किसानी के लिए पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: रांची में मानसून से पहले मेगा एक्शन: नालों की सफाई से लेकर ड्रोन सर्वे तक, जलजमाव पर बड़ा प्रहार

सामान्य से बेहतर बारिश की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार झारखंड में सामान्य से बेहतर वर्षा हो सकती है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने से मौसम सुहावना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed