Jharkhand News: जेएसएससी सीजीएल चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, आभार जताया
रांची में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर धन्यवाद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के युवाओं की उम्मीदें अब सच हो रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचा और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तथा विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के युवाओं की उम्मीदें अब हकीकत में बदल रही हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदार प्रयास हमेशा बेहतर परिणाम देते हैं और हाईकोर्ट का फैसला उन लोगों के मंसूबों पर रोक है जो भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे थे।
पढ़ें: प्रेम-प्रसंग में शिक्षक निकला कातिल, कोचिंग जा रही छात्रा को मार दी थी गोली; पुलिस ने असम से दबोचा
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 18 वर्षों में केवल चार जेपीएससी परीक्षाएं आयोजित कराईं, जबकि मौजूदा सरकार ने पांच साल में चार परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी कराई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। वहीं, चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि यह फैसला सच्चाई की जीत है और मुख्यमंत्री का लगातार समर्थन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी ताकत रहा है।