सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Peda sold at the Shravani fair were adulterated samples were found to synthetic khoya

Jharkhand: श्रावणी मेले में बेचे गए पेड़ों में मिलावट, सैंपल में मिट्टी की मिलावट व सिंथेटिक खोवे का उपयोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 05 Dec 2025 08:08 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

Jharkhand: देवघर मंदिर के चार नंबर गेट के पास पेड़ा बेचने वाले कई दुकानदारों ने इस पर नाराजगी जताई। दुकानदार राधेश्याम केशरी, मदन गोप और मोहन कुमार ने कहा कि प्रसाद में मिलावट करना अत्यंत निंदनीय है

Jharkhand: Peda sold at the Shravani fair were adulterated samples were found to synthetic khoya
पेड़ें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के पवित्र बाबाधाम देवघर में आयोजित राजकीय श्रावणी मेले के दौरान बेचे गए पेड़ों में बड़े पैमाने पर मिलावट की पुष्टि हुई है। सावन महीने में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं और बाबा को अर्पित किए जाने वाले प्रसाद के रूप में पेड़ा खरीदना परंपरा का अहम हिस्सा है। बढ़ी हुई मांग का फायदा उठाकर कई मुनाफाखोर नकली मेवा और घटिया सामग्री से पेड़ा तैयार कर महंगे दामों पर बेचते हैं।



इसी को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मेले के दौरान करीब छह दर्जन दुकानों से पेड़े के नमूने जब्त किए थे। रांची स्थित लैब में हुई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—कई सैंपल में मिट्टी की मिलावट तथा सिंथेटिक खोवा का उपयोग पाया गया है। विभाग अब मिलावट करने वाले दुकानदारों को नोटिस भेजने और कानूनी कार्रवाई शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, 16 विधायक रहे शामिल, जानें किन मुद्दों पर हुई बात    
विज्ञापन
Trending Videos


देवघर मंदिर के चार नंबर गेट के पास पेड़ा बेचने वाले कई दुकानदारों ने इस पर नाराजगी जताई। दुकानदार राधेश्याम केशरी, मदन गोप और मोहन कुमार ने कहा कि प्रसाद में मिलावट करना अत्यंत निंदनीय है और ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि मिलावटी पेड़ा खाने से पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

जानकारों की मानें तो हर साल श्रावणी मेले से पहले मिलावटी खोवा तैयार करने का एक पूरा नेटवर्क सक्रिय हो जाता है। बिहार और यूपी के बड़े कारोबारी पाउडर दूध और लोथ मंगवाकर मशीन से खोवा तैयार करते हैं, जिससे लागत कम आती है। यही खोवा बाद में पेड़ा बनाने में इस्तेमाल होता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.के. सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी दुकानदारों पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed