सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army soldier died due to an accidental gunshot in Surankote area of Poonch district

जम्मू कश्मीर: पुंछ के सुरनकोट में हादसा, गलती से चल गई गोली, नायक बी.डी राव की गई जान

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 Jun 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

पुंछ जिले के सुरनकोट में सेना के एक जवान की गलती से गोली चलने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान 16 आरआर (एएससी) के नायक बी.डी. राव के रूप में हुई है।

Army soldier died due to an accidental gunshot in Surankote area of Poonch district
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

पुंछ के सुरनकोट क्षेत्र में एक दुखद घटना हुई है। सेना के एक जवान की गलती से गोली चलने के कारण मौत हो गई। इस घटना से सैन्य समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है।



मृतक जवान की पहचान नायक बी.डी. राव के तौर पर हुई है। उनका पूरा नाम नायक बंडारू देवेंद्र राव था। वे भारतीय सेना की 16 आरआर (एएससी) इकाई में कार्यरत थे। वे ओडिशा के तातिपत्ती परलाखेमुंडी गांव के निवासी थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना ड्यूटी के दौरान हुई बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नायक राव अपने हथियार की जांच कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उन्हें गंभीर चोट लगी। गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल पास के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed