{"_id":"6a305b9086306554c307b97c","slug":"people-took-to-the-streets-over-the-dilapidated-condition-of-the-roads-kathua-news-c-201-1-knt1006-133175-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: खस्ताहाल सड़कों को लेकर सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: खस्ताहाल सड़कों को लेकर सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे सिविल सोसायटी के सदस्यों ने लगाया सड़कों की मरम्मत में लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में जर्जर और गड्ढायुक्त सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर कठुआ सिविल सोसायटी के सदस्य एवं स्थानीय युवक सड़क पर उतरे। सोमवार को लोक निर्माण विभाग कठुआ डिवीजन कार्यालय पहुंचे लोगों ने विभाग पर सड़कों की मरम्मत में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि जिले की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
कठुआ सिविल सोसायटी के अध्यक्ष दिगपाल सिंह तथा समाजसेवी सक्षम कौशल के नेतृत्व में लोग पहुंचे। दिगपाल ने लोक निर्माण विभाग को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
वहीं, सक्षम कौशल ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई जा रहीं सड़कें कुछ ही समय में उखड़ जाती हैं। प्रतिनिधिमंडल ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एक्सईएन ने प्रदर्शनकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर संदीप सिंह, ऋषभ राजपूत, अखिल जसरोटिया, उज्ज्वल खजूरिया, सनी गुप्ता और कोमल सिंह राणा आदि मौजूद रहे।