सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC Rift Rebel MP Kakoli Ghosh becomes National President of NCPI party founder learn of merger social media

TMC Rift: बागी सांसद काकोली घोष बनीं NCPI की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी संस्थापक को कैसे मिली विलय की जानकारी?

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 16 Jun 2026 04:47 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

एनसीपीआई के संस्थापक शांतनु डे ने कहा कि उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों से मिली। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने इस संबंध में अभी उनसे कोई चर्चा नहीं की है, लेकिन यदि बागी सांसद संपर्क करते हैं तो वह उनसे बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हैं और राष्ट्रहित में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ काम करना चाहते हैं।

TMC Rift Rebel MP Kakoli Ghosh becomes National President of NCPI party founder learn of merger social media
टीएमसी की बागी सांसद काकोली घोष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
विज्ञापन

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों के गुट ने जिस नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया में अपना विलय किया है काकोली घोष दस्तीदार 31 मई को ही उसकी नई राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गई थीं। पार्टी की ओर से सोमवार को बताया गया कि उसने विलय की जानकारी निर्वाचन आयोग को दे दी है। काकोली घोष के पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की जानकारी भी आयोग को दे दी गई है।


एनसीपीआई के सूत्रों ने बताया कि पार्टी की अध्यक्ष शिवली कुंडू ने 28 मई को प्राथमिक सदस्यता के साथ अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद, एनसीपीआई की राजनीतिक मामलों की समिति ने काकोली को अध्यक्ष चुना। हावड़ा निवासी वकील शिवली कुंडू समेत तीन लोगों ने एनसीपीआई की शुरुआत की थी। शिवली ने कहा कि पार्टी बहुत बड़ी जगह जा रही है, यह सुनकर अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीपीआई संस्थापक को सोशल मीडिया से मिली विलय की जानकारी
तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय के दावे के बीच पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय संगठन सचिव शांतनु डे ने इस घटनाक्रम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी का विस्तार होता है तो उन्हें खुशी ही होगी और वह बागी सांसदों के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


शांतनु डे ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों से मिली। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने इस संबंध में अभी उनसे कोई चर्चा नहीं की है, लेकिन यदि बागी सांसद संपर्क करते हैं तो वह उनसे बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हैं और राष्ट्रहित में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ काम करना चाहते हैं। डे ने कहा कि यदि काकोली घोष दस्तीदार बातचीत के लिए बुलाती हैं तो वह दिल्ली जाने को भी तैयार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पक्षों के बीच जल्द चर्चा होगी।

काकोली ने लोस अध्यक्ष से की कल्याण के निष्कासन की मांग
तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट का नेतृत्व कर रहीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी को सदन से निष्कासित करने की मांग की है। काकोली ने 10 जून को भेजे गए अपने पत्र में आरोप लगाया कि कल्याण बनर्जी ने कई अवसरों पर उनके और अन्य महिला सांसदों के खिलाफ अपमानजनक और स्त्री-विरोधी टिप्पणियां की हैं, जो संसदीय गरिमा के बिल्कुल प्रतिकूल है। उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी द्वारा व्यक्तिगत हमले, डराने-धमकाने की कोशिश व असम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल व्यक्तिगत उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed