सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nashik tcs case sit files second chargesheet in eight firs aimim corporator questioned

नासिक टीसीएस कांड: आठ और केस में एसआईटी की चार्जशीट दाखिल, AIMIM पार्षद पर कसा शिकंजा; कई बड़े नाम शामिल

पीटीआई, नासिक। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 28 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

नासिक की अदालत में एसआईटी ने मुंबई नाका पुलिस स्टेशन की आठ एफआईआर के आधार पर दूसरी चार्जशीट दाखिल की, जिसमें कई लोग नामजद हैं। इससे पहले देवलाली कैंप थाने के मामले में 22 मई को 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

nashik tcs case sit files second chargesheet in eight firs aimim corporator questioned
नासिक टीसीएस कांड - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस के नासिक केंद्र में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के गंभीर मामले में जांच तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने कानूनी मोर्चे पर बड़ी कार्रवाई की है। एसआईटी ने गुरुवार को नासिक की एक अदालत में अपनी दूसरी चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह पूरी कार्रवाई आईटी कंपनी की महिला कर्मचारियों की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की जा रही है।


मुंबई नाका पुलिस स्टेशन की आठ एफआईआर पर कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह नई चार्जशीट नासिक के मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज आठ अलग-अलग प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) से जुड़ी हुई है। एसआईटी ने इस आरोप पत्र को एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। इस चार्जशीट में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कई आरोपियों को नामजद किया गया है। आरोपियों में रजा रफीक मेमन, शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी, अश्विनी अशोक चैनानी, तौसीफ बिलाल अत्तार, शफी भीकन शेख, दानिश एजाज शेख और निदा एजाज खान समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नासिक टीसीएस उत्पीड़न मामला: एआईएमआईएम पार्षद मतीन पटेल को समन जारी, निदा खान की मदद करने का आरोप
विज्ञापन
Trending Videos


देवलाली कैंप मामले में पहले ही दाखिल हो चुका है बड़ा आरोप पत्र
एसआईटी ने 22 मई को एक और बड़ी कामयाबी हासिल की थी। जांच टीम ने देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अकेले मामले में करीब 1500 पन्नों की बेहद विस्तृत चार्जशीट अदालत में सौंपी थी। उस मामले में दानिश एजाज शेख, तौसीफ बिलाल अत्तार, निदा एजाज खान और मतीन मजीद पटेल को आरोपी बनाया गया है। इस कार्रवाई में भारतीय न्याय संहिता के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम यानी एससी और एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बनाया जाता था दबाव
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब नासिक स्थित आईटी कंपनी की कई महिला कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर गंभीर शोषण के आरोप लगाए। महिलाओं का आरोप था कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके साथ ही उनका यौन उत्पीड़न करने और जबरन धर्म बदलवाने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने खुलासा किया कि आरोपी कर्मचारियों को निशाना बनाने के लिए एक खास व्हाट्सएप ग्रुप चलाते थे। इस ग्रुप के माध्यम से उन पर धार्मिक प्रार्थना करने और मांसाहारी भोजन खाने का लगातार दबाव बनाया जाता था। कुछ पीड़िताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जबरन खास धार्मिक प्रथाओं को अपनाने, खान-पान की आदतें बदलने और धार्मिक प्रतीकों को धारण करने के लिए विवश किया जाता था।

एआईएमआईएम कॉर्पोरेटर से 9 घंटे तक पूछताछ
इस मामले के तार अब राजनीतिक गलियारों से भी जुड़ते दिख रहे हैं। पुलिस अब उन लोगों पर शिकंजा कस रही है जिन्होंने आरोपियों को छिपने में मदद की। इसी सिलसिले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के कॉर्पोरेटर मतीन पटेल से पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूछताछ की है। मतीन पटेल पर आरोप है कि उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रही मुख्य आरोपी निदा खान को अपने यहां पनाह दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 मई को मतीन पटेल से थाने में करीब नौ घंटे तक गहन पूछताछ की गई। पुलिस ने इस मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए उन्हें आगामी 1 जून को दोबारा पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का समन जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed