सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Voter turnout in Gagret segment was 77.89 percent.

Una News: गगरेट खंड में 77.89 फीसदी रहा मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 27 May 2026 07:44 AM IST
विज्ञापन
Voter turnout in Gagret segment was 77.89 percent.
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण में मंगलवार को गगरेट खंड की पंचायतों में सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कई बुजुर्ग मतदाता लाठी और परिवारजनों के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे और लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते नजर आए।
Trending Videos


निर्वाचन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गगरेट ब्लॉक की 14 पंचायतों में दोपहर 3 बजे तक कुल 77.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें कुल 24,180 मतदाताओं में से 18,833 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 8,977 पुरुष तथा 9,856 महिला मतदाता शामिल रहीं। महिलाओं की पुरुषों से अधिक भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अब लोकतंत्र के प्रति पहले से अधिक जागरूक हो चुकी हैं। मतदान प्रतिशत के आंकड़ों में अभयपुर पंचायत सबसे आगे रही, जहां 88.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा नंगल जरियालां में 85.27 प्रतिशत, जाडला कोड़ी में 81.79 प्रतिशत तथा कैलाश नगर में 80.66 प्रतिशत मतदान हुआ। कई पंचायतों में मतदान प्रतिशत 75 फीसदी से ऊपर पहुंचने से चुनावी माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा। लोकतंत्र के पर्व में मतदाताओं ने अपने जरूरी काम छोड़ पहले मतदान को प्राथमिकता दी। निर्वाचन अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता अपने मत का अवश्य प्रयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed