{"_id":"6a15b199ffca626cdc086372","slug":"two-groups-clash-in-hamboli-cross-fir-lodged-una-news-c-93-1-una1002-193002-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हंबोली में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हंबोली में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 27 May 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंब(ऊना)। हंबोली में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।
पहले पक्ष की ओर से राहुल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार दोपहर के समय अपनी बाइक पर साथी के साथ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे चालक ने अपना ट्रैक्टर सड़क के बीचों-बीच खड़ कर दिया। जब राहुल ने रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया तो आरोपी ने रास्ता रोकने के साथ-साथ उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी गाड़ी से पाना निकालकर राहुल के सिर पर हमला कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ से अश्वनी कुमार ने पुलिस को अलग शिकायत सौंपी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब वह दोपहर के समय पानी का टैंकर लेकर जा रहे थे। तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मिलकर उनका रास्ता रोका और उनके साथ मारपीट की। अश्वनी कुमार का कहना है कि वह किसी तरह वहां से अपना ट्रैक्टर लेकर निकला लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा किया और उनके घर पहुंचकर जान से मारने की कोशिश की तथा घर के दरवाजे को भी नुकसान पहुंचाया। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos