{"_id":"6a15a7d1bf3ad42c18096ad1","slug":"illegal-khair-cutting-in-chhataihad-forest-18-mochas-recovered-una-news-c-93-1-ssml1048-192937-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: छतैहड़ जंगल में अवैध खैर कटान, 18 मोछे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: छतैहड़ जंगल में अवैध खैर कटान, 18 मोछे बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 27 May 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र में अवैध खैर कटान के मामले में वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी के कब्जे से खैर के 18 मोछे बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी बंगाणा अंकुश आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मई को वन विभाग की टीम डीपीएफ जंगल छतैहड़ क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान जंगल से कुल्हाड़ी चलने की आवाज सुनाई दी। टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति खैर के मोच्छों का छिलान करता पाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान बलवंत सिंह निवासी गांव छतैहड़, डाकघर चराड़ा, तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई। वन विभाग की टीम ने मौके पर तलाशी के दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए खैर के 18 मोछे बरामद किए। इसके अलावा एक हत्था आरी, कुल्हाड़ी और मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया।
डीएफओ ऊना विकल्प यादव ने बताया कि बरामद खैर की लकड़ी की कीमत करीब 48 हजार रुपये है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही कि आरोपी लंबे समय से अवैध कटान में संलिप्त था या नहीं।
विज्ञापन
Trending Videos