सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The body of a young man was found lying on the valley bridge in the four lane

Kullu News: फोरलेन में वैली ब्रिज पर पड़ा मिला युवक का शव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found lying on the valley bridge in the four lane
विज्ञापन
कुल्लू। सदर थाना कुल्लू के अंतर्गत फोरलेन पर वैली ब्रिज पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक युवक के पर्स में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान विजय कुमार (27) पुत्र शकुंतला देवी गांव थासीभ्रा खराहल तहसील एवं जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
Trending Videos

विजय के पास एक चप्पल पड़ी पाई गई तथा दूसरी चप्पल मनाली से भुंतर की तरफ जाने वाले ऊपर के फोरलेन के पैरापिट के पास पाई गई। इसकेे अलावा युवक के पास से कुछ और भी सामान मिला है। युवक पेट के बल गिरा पड़ा मिला है। उसके मुंह और माथे पर चोटें पाई गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल नेे कहा कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed