सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Foreign tourist girl accused of molestation in Manali

Kullu News: मनाली में विदेशी पर्यटक युवती से छेड़खानी का आरोप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Foreign tourist girl accused of molestation in Manali
विज्ञापन
मनाली। शहर में विदेशी पर्यटक युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस में शिकायत न होने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं है लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच कर रही है। एसडीएम ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच के आदेश दिए हैं।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार मनाली में राह चलती युवती के साथ एक युवक ने अनुचित हरकत की। सीसीटीवी में यह हरकत कैद हो गई है। वीडियो कहां का है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा है कि हिमाचल की छवि खराब करने वाले ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि वीडियो वायरल हुआ है लेकिन अभी कोई शिकायत नहीं हुई है। मनाली के एसएचओ को इस वीडियो में शामिल युवक की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed