सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The entrance gate of Nagar Panchayat Jawali is in a dilapidated condition.

Kangra News: नगर पंचायत जवाली के प्रवेशद्वार खस्ताहाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The entrance gate of Nagar Panchayat Jawali is in a dilapidated condition.
नगर पंचायत के खस्ताहाल प्रवेशद्वार स्तोत्र।  संवाद
विज्ञापन
न सीसीटीवी कैमरे लगाए न रास्ते किए पक्के
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रैहन (कांगड़ा)। जवाली में लोगों का स्वागत नगर पंचायत का खस्ताहाल प्रवेशद्वार कर रहे हैं। प्रवेशद्वार पर लगाई गई फ्लेक्स लंबे समय से उखड़ चुकी है। लोहे को जंग खा रहा है। नगर पंचायत जवाली की ओर से वर्ष 2016 में देहरा पुल के समीप और समलाना में प्रवेशद्वार लगाए गए थे परंतु विडंबना है कि आज तक इनको न तो रंगरोगन किया गया और न ही नए फ्लेक्स लगाए गए हैं।
लाखों की लागत से स्थापित किए गए लोहे के प्रवेशद्वार कबाड़ बनने की कगार पर हैं। स्थानीय निवासियों रमेश चंद, कुलभूषण, राज कुमार, कांता देवी और सरोज कुमारी ने कहा कि नगर पंचायत जवाली की ओर से विकास का ढिंढोरा तो खूब पीटा जाता है, लेकिन विकास अधूरा ही दिखाई देता है। नगर पंचायत में अभी तक कई रास्ते पक्के नहीं हो पाए हैं। न तो सीवरेज की सुविधा और न ही सीसीटीवी कैमरे हैं। पार्किंग की भी कोई व्यवस्था नहीं है। सार्वजनिक शौचालय भी नहीं हैं। कई गालियों में डाले गए लोहे के एंगल टूट चुके हैं। सभी वार्डों में आजतक स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पाई हैं। लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि नगर पंचायत के प्रवेशद्वारों को रंगरोगन करवाकर नए फ्लेक्स लगाए जाएं। नगर पंचायत जवाली के पूर्व पार्षद रवि कुमार और पार्षद तिलक ने कहा कि नगर पंचायत जवाली में कांग्रेस कार्यकाल में विकास में भारी अनियमितताएं हुई हैं, जिसकी भाजपा की सरकार बनने के बाद उच्चस्तरीय जांच करवाई जाएगी। नगर पंचायत के सचिव गणेश शर्मा ने बताया कि प्रवेशद्वारों को जल्द दुरुस्त करवा किया जाएगा। इसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed