सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Performed Jalabhishek on Somvati Amavasya.

Kangra News: सोमवती अमावस्या पर किया जलाभिषेक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 04:55 AM IST
विज्ञापन
Performed Jalabhishek on Somvati Amavasya.
विज्ञापन
इंदौरा क्षेत्र के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
इंदौरा (कांगड़ा)। सोमवती अमावस्या, आषाढ़ संक्रांति और धर्म ध्याड़ा के अवसर पर सोमवार को इंदौरा क्षेत्र के मंदिरों में काफी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। सुबह से ही लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
वहीं, मोकी स्थित कमल आश्रम में महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना करने के बाद पेड़ की परिक्रमा कर धागा बांधा और परिवार के सुख, शांति और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर पंडित केशव ने बताया कि सोमवती अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व है। उन्होंने कहा कि इस दिन पीपल वृक्ष पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है। इसकी पूजा करने से त्रिदेवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पीपल वृक्ष की पूजा का फल अश्वमेध यज्ञ के समान बताया गया है। पंडित केशव ने बताया कि मलमास (अधिक मास) की समाप्ति के साथ ही अब विवाह, गृह प्रवेश सहित अन्य सभी मांगलिक एवं शुभ कार्यों की शुरूआत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed