सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Naveen had extended his leave by four days, Rajiv was getting married next month.

Kangra News: नवीन ने बढ़ाई थी चार दिन की छुट्टी, राजीव की अगले माह थी शादी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Naveen had extended his leave by four days, Rajiv was getting married next month.
विज्ञापन
बैजनाथ/भवारना (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग के टेक ऑफ पॉइंट पर हुए हादसे ने दो घरों के चिराग बुझा लिए। दोनों परिवारों में मातम जैसा माहौल है। भवारना के मालनू गांव के नवीन कपूर (36) एयर फोर्स में तैनात थे और मंगलवार को ही उनकी छुट्टी समाप्त हो रही थी। उन्होंने चार दिन के अतिरिक्त अवकाश के लिए आवेदन किया था।
Trending Videos

नवीन अपने पीछे पत्नी, मां और डेढ़ वर्ष की छोटी बेटी को छोड़ गए हैं। नवीन के पिता का निधन काफी पहले हो गया था और माता ने अपने दोनों बेटों को कड़ी मेहनत कर पढ़ाया था। माता आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर तैनात हैं। दूसरा बेटा जम्मू में संगीत अध्यापक हैं। इस हादसे से परिवार की सारी खुशियां छिन गई हैं। घर में दोस्तों के साथ घूमने की बात कह कर जाने वाले नवीन के परिजनों को क्या पता था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी। मंगलवार को नवीन का शव घर पहुंचने पर क्षेत्र में चीखो-पुकार मच गई और हर किसी की आंख नम थी। वायु सेना के अधिकारियों और जवानों ने मालनू गांव में पहुंच कर सैन्य सम्मान के साथ नवीन का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नैना देवी के राजीव ठाकुर (31) की अगले माह ही शादी होने वाली थी। जोगिंद्रनगर के एहजू गांव का युवक अक्षय बीड़ में ही कैंपिंग करता है और माना जा रहा है कि इस युवक के साथ ही अन्य तीनों युवक बिलिंग से आगे राज गुंधा गए हुए थे। स्थानीय लोगों की ओर से कहा जा रहा है कि टेक ऑफ पॉइंट साइट पर कार को ले जाया गया था। इस स्थान पर कोई भी वाहन नहीं जा पाता है और बिलिंग मार्ग पर से टेक ऑफ पॉइंट तक जाने के लिए किसी भी प्रकार का रास्ता नहीं है।
छोटे रास्ते पर भी पत्थर हैं और पत्थरों को हटा कर ही गाड़ी को ले जाया गया है। यह सब नशे की हालत में ही संभव लग रहा है। आम आदमी तो टेक ऑफ पॉइंट पर गाड़ी को ले जाने के बारे में सोच भी नहीं सकता है। पंचायत प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर का कहना है कि पर्यटन स्थलों पर वाहन चालकों की सख्ती से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed