सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chief Minister inaugurated Samriddhi Bhawan in Dharamshala

Kangra News: धर्मशाला में मुख्यमंत्री ने समृद्धि भवन का किया लोकार्पण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated Samriddhi Bhawan in Dharamshala
धर्मशाला के चरान खड्ड के पास नगर निगम के समृद्धि भवन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र
विज्ञापन
धर्मशाला में मुख्यमंत्री ने समृद्धि भवन का किया लोकार्पण
Trending Videos

सरकार जन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध : सुक्खू
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में मंगलवार को 24.47 करोड़ रुपये से निर्मित समृद्धि भवन का लोकार्पण किया। चरान खड्ड स्थित इस भवन के निर्मित होने से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध होंगी। भूकंप जोन-5 को ध्यान में रखते हुए इस भवन को बेहतरीन अधोसंरचना के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे भवन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। 2,511 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्मित इस भवन में एक धरातल तल, चार मंजिलें और दो बेसमेंट हैं।
बेसमेंट में 80 गाड़ियों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें स्टाफ और आम जनता के वाहनों के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। भवन में अब नगर निगम कार्यालय के साथ स्मार्ट सिटी का कार्यालय भी चलेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन में स्मोक डिटेक्टर के साथ अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम, 50 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग टैंक (30,000 लीटर की जल संग्रहण क्षमता), डीजी सेट और इंटरकॉम की सुविधाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक निपुणता, नागरिक सेवाओं और सतत प्रशासन के लिए एक अत्याधुनिक हब के तौर पर समृद्धि भवन के महत्त्व पर बल देते हुए कहा कि भवन बनने से धर्मशाला में विभिन्न कामकाज सुविधाजनक होंगे। यह भवन राज्य में शहरी अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए एक मॉडल के रूप में भी स्थापित होगा। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, नगर निगम की मेयर महापौर नीनू शर्मा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा आदि मौजूद रहे।

धर्मशाला के चरान खड्ड के पास नगर निगम के समृद्धि भवन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र

धर्मशाला के चरान खड्ड के पास नगर निगम के समृद्धि भवन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed