सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CBSE Sub-Cadre In-Service Teachers Association Formed in Kangra

Kangra News: कांगड़ा में सीबीएसई सब-कैडर इन सर्विस टीचर्स एसोसिएशन का गठन

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Jun 2026 06:31 AM IST
विज्ञापन
CBSE Sub-Cadre In-Service Teachers Association Formed in Kangra
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। सबसे अधिक 29 सरकारी सीबीएसई विद्यालयों वाले जिला कांगड़ा में सीबीएसई सब-कैडर इन सर्विस टीचर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी गठित हो गई है। गठन के बाद एसोसिएशन के जिला महासचिव संदीप कंवर और मीडिया प्रभारी ज्योति महाजन ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में सतीश धीमान को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। डॉ. विजय पाल सिंह को उपाध्यक्ष, संदीप कंवर को महासचिव, प्रियंका शर्मा को सचिव और ज्योति महाजन को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश धीमान ने सरकार से मांग की कि वह अधिसूचित नीति और माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुरूप स्क्रीनिंग टेस्ट उत्तीर्ण कर चुके सभी शिक्षक वर्गों की मेरिट आधारित काउंसलिंग एवं प्रतिनियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र अति शीघ्र शुरू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उपाध्यक्ष डॉ. विजय पाल सिंह ने संपूर्ण चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतने और मेरिट को ही प्राथमिकता देने की बात कही। महासचिव संदीप कंवर सचिव प्रियंका शर्मा ने कहा कि योग्य व पात्र शिक्षकों को लंबे समय तक नियुक्ति के लिए प्रतीक्षा में रखना न्यायसंगत नहीं है। शिक्षकों की नियुक्ति होने से सीबीएसई स्कूलों में शिक्षा के स्तर व गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed