सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Farmers angered by payment delays stage unique protest; distributed milk and curd for free.

Mandi: भुगतान में देरी से नाराज किसानों का अनोखा विरोध; मुफ्त में बांटा दूध-दही

संवाद न्यूज एजेंसी, बैहना (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

 किसानों ने प्लांट के बाहर तंबू लगाकर लोगों को मुफ्त दूध और दही वितरित किया। सरकार और संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी जताई।

Farmers angered by payment delays stage unique protest; distributed milk and curd for free.
किसानों ने मुफ्त में बांटा दूध-दही। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

दूध की नियमित खरीद न होने और भुगतान में देरी से नाराज किसानों ने शुक्रवार को मिल्क प्लांट चक्कर के बाहर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने प्लांट के बाहर तंबू लगाकर लोगों को मुफ्त दूध और दही वितरित किया। सरकार और संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो बैंक से लिया गया ऋण चुकाने के लिए उन्हें जमीन बेचनी पड़ेगी या फिर आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा। गोहर, चैलचौक, केयोलीधार, बाड़ी गुमाणू और मझवाड़ क्षेत्र से पहुंचे किसानों ने करीब 500 लीटर दूध लोगों में वितरित किया। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक नियमित रूप से दूध की खरीद शुरू नहीं होती और समय पर भुगतान सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

चंडयाल के रवि सैनी ने कहा कि दूध की खरीद प्रभावित होने से पशुपालकों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक किसान आंदोलन स्थल पर डटे रहेंगे। वहीं, केयोलीधार के बालक राम ने दूध की दैनिक खरीद बंद किए जाने को तुगलकी फरमान करार देते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। बाड़ी गुमाणू के प्रवीण ने बताया कि खरीद न होने के कारण घरों में दूध खराब हो रहा है। ऐसे में उसे फेंकने के बजाय जरूरतमंद लोगों को मुफ्त वितरित किया जा रहा है। गोहर के चंद्र शर्मा ने कहा कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और दूध की बिक्री प्रभावित होने से उनकी आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ा है। गगन कुमार, दीपक ठाकुर, गिरीश सहित अन्य किसानों ने बताया कि स्थानीय लोग भी उनके आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं और उनके लिए सुबह-शाम भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि वे बारी-बारी से प्रतिदिन मिल्क प्लांट के बाहर दूध का वितरण कर अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed