{"_id":"6a15982a25a7b5fdb2090dae","slug":"government-buses-gathering-dust-on-the-roadside-chamba-news-c-88-1-ssml1007-184620-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सड़क किनारे धूल फांक रहीं सरकारी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सड़क किनारे धूल फांक रहीं सरकारी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा-साहो मार्ग पर बालू के समीप दोनों बसें नहीं हो पाईं दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में निगम की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। चंबा-साहो रूट पर बालू के समीप दो सरकारी बसें शोपीस बनी हुई हैं। ये बसें पिछले करीब एक सप्ताह से खराब हैं लेकिन अभी तक इन्हें दुरुस्त नहीं किया गया है। साहो रूट पर भेजी जा रही खटारा बसें सवारियों विशेषकर स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। आलम ये है कि पिछले एक हफ्ते से पहले ही परिवहन निगम की बस बालू के पास धूल फांक रही है। अब एक और बस उसी जगह खराब हो गई है। स्थानीय लोगों केवल कुमार, ध्यान चंद, रेखा देवी, तजू, विमला, रेखा, उत्तम आदि का कहना है कि प्रबंधन की ओर से इस रूट पर खटारा बसें भेजी जा रही हैं। निगम की ये बसें जगह-जगह बीच सड़क पर ही हांफ जाती हैं। लोगों ने मांग की है कि जल्द इन बसों को दुरुस्त करवाया जाए। डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। जल्द टीम मौके पर भेजी जाएगी और बसों को दुरुस्त करवाया जाएगा।
Trending Videos