सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Wife killed by hitting him with Dndo

पत्नी को डंडो से पीट पीटकर मार डाला

रतिया/ब्यूरो। Updated Fri, 03 Jan 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
Wife killed by hitting him with Dndo
विज्ञापन
रतिया के गांव हुक्मावाली में एक पति ने वीरवार देर रात अपनी पत्नी की डंडो से पिटाई कर हत्या कर दी।
Trending Videos


हत्या के बाद आरोपी पति पत्नी के शव को घसीटता हुआ अपने भाई के घर के सामने लाया और दरवाजे के सामने फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव हुक्मावाली की ढाणी में रहने वाले गमदूर सिंह ने वीरवार देर रात पत्नी गुरजीत कौर उर्फ कर्मजीत को डंडो के साथ पीट पीटकर हत्या कर दी। दंपति का एक ढाई वर्षीय बेटा भी है। हत्या करने के बाद गमदूर पत्नी के शव को घसीटता हुआ लाया और अपने भाई सरदुल के घर के बाहर छोड़ गया। पुलिस को दी शिकायत में सरदुल ने कहा कि रात करीब 9 बजे वह घर की छत पर टीवी की केवल ठीक कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में पता चला की गमदूर किसी वस्तु को घसीट कर ला रहा है और उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। जब सरदुल ने नीचे उतर घर के बाहर देखा तो वहां पर गुरजीत का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। हालांकि आरोपी गमदूर मौके से फरार हो गया था। रतिया के सदर थाना अध्यक्ष जुगल किशोर ने बताया कि गमदूर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया की पूछताछ में जो बात सामने आई है उसके तहत गमदुर मानसिक रोग का शिकार है और घर में अक्सर कलह रखता था और रात को भी उसका पत्नी गुरजीत के साथ फिर झगड़ा हुआ है व गमदुर ने गुस्से में आकर पत्नी को डंडो से पीटना शुरू कर दिया जिसको गुरजीत सहन नहीं कर सकी और उसकी मोत हो गई।

दोनों ने की दूसरी शादी

गमदूर सिंह व गुरजीत कौर दोनाें की यह दूसरी शादी थी। इस शादी के बाद से ही दोनाें के बीच आपसी मतभेद चल रहे थे। जिस कारण दोनाें के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। वीरवार को हुई कहासुनी गुरजीत कौर की हत्या का कारण बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed