{"_id":"5d7d57a38ebc3e93b952243e","slug":"train-ticket-rohtak-news-rtk518012381","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली को लेकर अभी से वेटिंग लिस्ट 100 के पार, लंबी दूरी की ट्रेनों में नो रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली को लेकर अभी से वेटिंग लिस्ट 100 के पार, लंबी दूरी की ट्रेनों में नो रूम
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के मद्देनजर अभी से बिहार और पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में 23 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक नो रूम (आरक्षण फुल) की स्थिति है। त्योहार पर घर जाने के लिए टिकट बुक कराने के लिए स्टेशन पहुंच रहे यात्रियों को मायूस लौटना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारी बताते हैं कि दिल्ली से चलने वाली अधिकांश ट्रेनें फुल हो चुकी है। हां, विकल्प के तौर पर 24 घंटे पहले होने वाला तत्काल का आरक्षण ही बचा है।
पांच दिवसीय दीपोत्सव 25 अक्तूबर से शुरू हो रहा है और दीपावली 27 अक्तूबर को है। लोगों ने अभी से दिवाली पर घर जाने के लिए अपनी टिकट पक्की कर ली है। इस वजह से त्योहार के दौरान ट्रेनों में अब आरक्षण नहीं मिल रहा है। रोहतक से होकर पूर्वांचल की तरफ जाने वाली कुछ ट्रेनों में नो रूम हो गया है तो कुछ ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 110 पार कर चुकी है। रेलवे अफसरों की बातों पर यकीन करें तो त्योहार पर वेटिंग लिस्ट के क्लीयर होने की उम्मीद बहुत कम होती है क्योंकि न के बराबर ही लोग अपना आरक्षण निरस्त करवाते हैं।
रोहतक से जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में स्थिति
गोरखधाम एक्सप्रेस वेटिंग खत्म नो रूम
अवध आसाम एक्सप्रेस 106 वेटिंग
कालिंदी एक्सप्रेस 110 वेटिंग
नांदेड़ 30 वेटिंग
तत्काल आरक्षण ही सहारा
त्यौहार पर लंबी दूरी की यात्रा करके घर जाने वालों के लिए ट्रेन में आरक्षण का एक ही विकल्प बचा है, जो तत्काल आरक्षण है। यह आरक्षण ट्रेन जाने के 24 घंटे पहले होता है और इसमें कंफर्म टिकट मिलता है। तत्काल आरक्षण पाने वालों की भीड़ ज्यादा होती है इसलिए परेशानी होती है।
बिहार और पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में त्यौहार के चलते 23 से 29 अक्तूबर तक कुछ ट्रेन नो रूम हो गई हैं तो कुछ में लंबी वेटिंग लिस्ट है। वेटिंग लिस्ट का कंफर्म होना मुश्किल है क्योंकि टिकट कम ही निरस्त होती है।
- रमेश खट्टर, आरक्षण केंद्र इंचार्ज रेलवे
Trending Videos