{"_id":"6a30706f9cb4a4fd1b0f039a","slug":"message-of-yoga-conveyed-at-the-marathon-panipat-news-c-244-1-pnp1001-158962-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मैराथन में दिया योग का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मैराथन में दिया योग का संदेश
विज्ञापन
योग मैराथन को झंडी देकर रवाना करते शहरी विधायक प्रमोद विज। स्रोत : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। जिला प्रशासन की देखरेख में आयुष विभाग की ओर से सोमवार को शिवाजी स्टेडियम में योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम व योग मैराथन का आयोजन किया गया। इसके साथ 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 20 जून को पूर्ण रिहर्सल की जाएगी। योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में मुख्यातिथि पानीपत शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज रहे। अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। विधायक और उपायुक्त ने योग किया और योग मैराथन का झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रमोद कुमार विज ने कहा कि योग हमें स्वस्थ जीवन देता है। इसके करने से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होता है। प्रदेश व केंद्र सरकार यो को बढ़ावा दे रहे हैं। हमें योग को अपनाना चाहिए।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में उतरकर हम जीवन में विभिन्न बदलाव ला सकते हैं। योग मन के साथ तन को भी तंदुरुस्त रखता है। लोगों को योग मैराथन व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजकपूर ने बताया कि योग दिवस के लिए जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को योग मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन स्टेडियम से आरंभ होकर मॉडल टाउन तक वापस स्टेडियम पहुंची। हरियाणा योग आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मनीश कुकरेजा ने मुख्यातिथि शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज व उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को सम्मानित किया। कुलविंदर ने सभी योग साधकों की आभार जताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, जिला परिषद की अध्यक्ष ज्योति शर्मा, गजेंद्र सलूजा, एडीसी अंकित चौकसे, सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीईओ राकेश बूरा मौजूद रहे।