सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Doctors absent during scheduled OT time; patients furious.

Panipat News: ओटी के नाम पर डॉक्टर नदारद, मरीज भड़के

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Doctors absent during scheduled OT time; patients furious.
जिला नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेष के इंतजार में खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सक ऑपरेशन थियेटर और इमरजेंसी के नाम पर ओपीडी से बंक मार रहे हैं। ऐसे में जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल की ओपीडी के दौरान सोमवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ मरीजों को लाइन में छोड़कर इमरजेंसी में चले गए। उनके करीब आधे घंटे तक नहीं आने पर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी के सामने जन औषधी केंद्र को दोपहर के समय ही बंद कर दिया गया। मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सक के ओपीडी में न होने का मामला सीएमओ के पास पहुंचा तो हड्डी रोग विशेष आए। चिकित्सक ने ओपीडी समय के 15 मिनट बाद तक मरीजों की जांच की।
जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को सुबह आठ बजे की मरीजों का आना शुरू हो गया। चिकित्सक कुछ देरी से पहुंचे। मरीज पंजीकरण कराने के बाद चिकित्सक कक्ष के बाहर लाइन में लग गए। दोपहर को सवा एक बजे हड्डी रोग विशेषज्ञ अपनी सीट से चले गए। इसके साथ ही जन औषधी केंद्र बंद कर दिया। हड्डी रोग विशेषज्ञ के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। मरीजों को कोई संभालने वाला नहीं मिला तो उनका सब्र टूट गया। उन्होंने हंगामा कर दिया। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने मामले को गंभीरता से लिया और चिकित्सक को ओपीडी में भेजा। हरिनगर की सुनीता ने बताया कि उनके कंधे में दर्द है। वह सुबह साढ़े 11 बजे अस्पताल आई थी। अब डेढ़ बजे तक दवा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed