सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers jammed in protest against lathi charge

लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने लगाया जाम

Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers jammed in protest against lathi charge
विज्ञापन
रोपड़। करनाल में हुए किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने विरोध व्यक्त करते हुए करीब एक घंटा सोलखियां टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। किसानों द्वारा जाम लगाने के चलते चंडीगढ़-ऊना-मनाली और चंडीगढ़-जालंधर-लुधियाना हाईवे पर बड़ा ट्रैफिक जाम लग गया।
Trending Videos

हालांकि लोगों को गांवों की लिंक सड़कों से गुजरना पड़ा पर जाम लगने के कारण लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसानों का कहना था कि यह धरना शनिवार को करीब एक घंटे के लिए लगाया गया और जैसे संयुक्त किसान मोर्चा का अगला आदेश होगा वैसा किया जाएगा। इस दौरान यहां किसानों ने हाईवे से गुजरने वाली बसों, कारों को रोका वही एंबुलेंस को निकलने के लिए रास्ते बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों पर लाठीचार्ज औरंगजेब शासन की याद : फल्ली
खन्ना। हरियाणा बार्डर पर शांतिमयी रोष प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करने की घटना ने औरंगजेब के समय की यादें ताजा कर दी हैं। इंसाफ के लिए उठने वाली आवाज का दमन करने का यह प्रयास कभी सफल नहीं होगा, यह बातें आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अनिल दत्त फल्ली ने कहीं। फल्ली ने कहा कि किसानों के मुद्दे को हल करने की बजाय किसानों को प्रताड़ित कर उनके लोकतांत्रिक हकों को छीना जा रहा है। शनिवार की हुई घटना किसी भी मायने में स्वीकार योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed