सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teej will be celebrated on 75th Independence Festival

जिला प्रशासन मनाएगा तीज लोक उत्सव

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Teej will be celebrated on 75th Independence Festival
विज्ञापन
नारनौल। आजादी के 75वें महोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 10 व 11 अगस्त को हरियाणा का प्रमुख त्योहार तीज को धूमधाम से मनाया जाएगा। पंचायत विभाग की तरफ से तीन बड़े गांवों में इस तीज लोक उत्सव को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तीनों गांव का चयन कर लिया है।
Trending Videos

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा में हरियाली तीज का विशेष महत्व होता है। जिले के प्रत्येक उपमंडल के एक बड़े गांव का चयन किया गया है। उपमंडल नारनौल के गांव मिर्जापुर बाछौद, उपमंडल कनीना के गांव भोजावास तथा उप मंडल महेंद्रगढ़ के गांव पाली में यह आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्वयं सहायता समूह की सहायता से ग्रामीण मार्ट स्थापित किए जाएंगे जहां पर समूहों द्वारा तैयार फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां फेनी, घेवर व अन्य मिठाइयों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि दोनों ही दिन वहां पर पंचायत विभाग की तरफ से झूले व पींग की व्यवस्था की जाएगी। डीसी ने बताया कि आयोजन की तैयारियों के लिए जिला परिषद के सीईओ को नोडल अधिकारी लगाया गया है। इसके अलावा संबंधित एसडीएम संबंधित तहसीलदार और बीडीपीओ जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के साथ मिलकर कार्यक्रम में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed