{"_id":"6a2fea61f8f5e1b83d0224af","slug":"another-accused-arrested-in-a-case-involving-a-life-threatening-attack-narnol-news-c-196-1-nnl1010-141294-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। सीआईए की टीम ने जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी नसीबपुर निवासी तुषार को थाना शहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में वारदात में प्रयोग किया गया डंडा बरामद किया गया है।
मामले में सीआईए नारनौल की पुलिस टीम ने दो मुख्य आरोपियों को सिंघाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। इनसे रिमांड के दौरान पूछताछ में 2 डंडे बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों को सोमवार न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोहनपुर निवासी विक्रम ने शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत हैं और छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। 4 अप्रैल की रात को कुछ युवकों ने उनके चचेरे भाई की गाड़ी में तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
इसके अगले दिन 5 अप्रैल को दोपहर के समय जब विक्रम अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था तभी सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने जान से मारने की नियत से सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी से लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से लैस होकर करीब आधा दर्जन युवक उतरे और उन पर हमला कर दिया।
जब पीड़ित का भाई और उसके अन्य साथी दूसरी गाड़ी से वहां से गुजर रहे थे, तो हमलावरों ने उनकी गाड़ी को भी टक्कर मारी इससे काफी नुकसान पहुंचा।