सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People ran in the walkathon and conveyed the message of staying healthy.

Kurukshetra News: वॉकथान में दाैडे़ लोग, स्वस्थ रहने का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 16 Jun 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
People ran in the walkathon and conveyed the message of staying healthy.
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर योगा करते साधक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह वॉकथान का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग से शुरू हुए वॉकथान को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने लोगों को जीवन में नियमित योग को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक नागरिक को योग करना चाहिए। जो व्यक्ति स्वस्थ होगा, वहीं राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकता है।

उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए सरकार की तरफ से योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा जैसे विषय पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से गांव व शहराें में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। देश के नागरिकों को स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में वॉकथान का आयोजन किया गया है। इसके अलावा 16 जून से 18 जून तक द्रोणाचार्य स्टेडियम में प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ कर्मचारी व अधिकारी भाग लेंगे। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. मंजू शर्मा, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी इंदू कौशिक मौजूद रहीं। संवाद

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर योगा करते साधक। स्वयं

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर योगा करते साधक। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed