सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Admissions to the MA program in the Department of Sociology will be conducted for 60 seats.

Kurukshetra News: समाजशास्त्र विभाग में एमए के लिए 60 सीटों पर होंगे दाखिले

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 16 Jun 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
Admissions to the MA program in the Department of Sociology will be conducted for 60 seats.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू के समाजशास्त्र विभाग में एमए समाजशास्त्र पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। विभाग के दो वर्षीय एमए कार्यक्रम में 60 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे, जबकि एक वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम में 22 सीटें निर्धारित की गई हैं।

विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि दो वर्षीय एमए समाजशास्त्र पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। वहीं समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या सामाजिक कार्य विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 45 प्रतिशत अंकों की पात्रता निर्धारित की गई है। इस पाठ्यक्रम में 25 सुपरन्यूमेरी सीटें भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 1998 में स्थापित समाजशास्त्र विभाग सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षण और शोध के लिए अपनी अलग पहचान रखता है। विभाग में जेंडर स्टडीज, स्वास्थ्य का समाजशास्त्र, राजनीतिक समाजशास्त्र, शिक्षा का समाजशास्त्र, ग्रामीण एवं नगरीय समाजशास्त्र, सामाजिक मनोविज्ञान, पर्यावरणीय समाजशास्त्र, अपराधशास्त्र तथा जनसंख्या अध्ययन जैसे विषयों पर अध्ययन और शोध कार्य कराया जाता है।
विज्ञापन

विभाग में विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, वाई-फाई सुविधा और शोधार्थियों के लिए अलग अध्ययन कक्ष उपलब्ध हैं। समय-समय पर विशेषज्ञ व्याख्यान, संगोष्ठियों और शैक्षणिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed