{"_id":"6a3074a5330bb94f0f04d524","slug":"no-parking-boards-reduced-to-mere-showpieces-roadside-parked-vehicles-causing-inconvenience-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156395-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नो पार्किंग बोर्ड बने शोपीस, सड़क किनारे खड़े वाहनों से हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नो पार्किंग बोर्ड बने शोपीस, सड़क किनारे खड़े वाहनों से हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर बनाए गए नियमों की अनदेखी हो रही है। यूआईईटी (यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) के मुख्य द्वार के बाहर सड़क किनारे दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जबकि यहां स्पष्ट रूप से नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बावजूद वाहन चालक नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं और प्रशासन भी कार्रवाई करता दिखाई नहीं दे रहा।
यूआईईटी के बाहर लगे करीब 4 बोर्डों पर साफ लिखा है कि मुख्य गेट के दोनों ओर मोटर साइकिल, कार, स्कूटर और अन्य वाहन खड़ा करना मना है तथा उल्लंघन करने पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद भी सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। कई बार इससे सड़क संकरी हो जाती है और आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इन दिनों विश्वविद्यालय में विभिन्न परीक्षाएं और प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों की आवाजाही भी बढ़ी हुई है। बावजूद इसके पार्किंग नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी कदम नजर नहीं आ रहे। स्थिति यह है कि नो पार्किंग के बोर्ड तो लगे हैं, लेकिन उनके नीचे ही वाहन खड़े दिखाई देते हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि यह तो फिर भी कम हैं, आम दिनों में यहां पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी तो आने वाले दिनों में प्रवेश प्रक्रिया और अन्य गतिविधियों के दौरान यातायात संबंधी समस्याएं और बढ़ सकती हैं। संवाद