सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU extends application deadline for courses; forms can now be filled until the 18th.

Kurukshetra News: केयू ने बढ़ाई पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि, अब 18 तक भर सकेंगे फॉर्म

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 16 Jun 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
KU extends application deadline for courses; forms can now be filled until the 18th.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू ने विभिन्न स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 18 जून रात 11:55 बजे तक कर दिया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, एमए, एमएससी, एम कॉम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाए थे।


जिन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई गई है, उनमें एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएलआईबी, एमएचएम एंड सीटी, एमटीटीएम, एमबीए, एमबीए (एसएफएस), बीएड विशेष शिक्षा (वीआई), एमएड विशेष शिक्षा (वीआई), एमपीएड, बीपीएड, एलएलबी (प्रोफेशनल), एमएफए, एलएलएम, एलएलएम (एसएफएस), एमफार्मेसी और एमसीए शामिल हैं। केयू के प्रवक्ता महासिंह पूनिया ने कहा है कि केवल आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। प्रवेश परीक्षा और दाखिला कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विद्यार्थी केयू की वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल के माध्यम से 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed