{"_id":"6a305daddeeefc296c0f4993","slug":"sanitation-worker-on-bicycle-injured-after-being-hit-by-a-roadways-bus-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150905-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार सफाई कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार सफाई कर्मचारी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से साइकिल सवार सरकारी कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में फतेहपुर पूंडरी निवासी सोमप्रकाश ने बताया कि वह सरकारी अस्पताल कैथल में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। 6 जून की सुबह वह रोजाना की तरह साइकिल पर ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वह नरड़ बस अड्डे से आगे पहुंचा तो करनाल-कैथल मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इस कारण करनाल से कैथल की ओर आने वाला मार्ग बंद था और एक तरफ यातायात संचालित किया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान पीछे से आई हरियाणा रोडवेज कैथल डिपो की बस ने उसे साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह साइकिल सहित सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। शिकायतकर्ता के अनुसार दुर्घटना के बाद बस चालक और परिचालक ने बस रोककर उसे मोटरसाइकिल पर सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हादसे के बाद अस्पताल से सूचना मिलने पर जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचे थे लेकिन चिकित्सकों ने घायल को बयान देने के लिए अयोग्य बताया। बाद में उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। उपचार और दवाइयों के प्रभाव के कारण वह कुछ दिनों तक बयान नहीं दे सका। 14 जून को स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसने अपना बयान दर्ज कराया। शिकायत में सोमप्रकाश ने आरोप लगाया कि बस चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मारी।
विज्ञापन
पूंडरी थाना के जांच अधिकारी सजय ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।