{"_id":"6a305df40f87fdad680e58cf","slug":"councilors-of-the-kalayat-municipal-council-raised-the-issue-of-corruption-in-construction-and-development-works-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150943-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत नगर पालिका के पार्षदों ने उठाया निर्माण और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत नगर पालिका के पार्षदों ने उठाया निर्माण और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का मुद्दा
विज्ञापन
कैथल में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी और अधिकारियों की मौजूदगी में कलायत नगर पालिका में व्याप
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कलायत। कलायत नगर पालिका के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। कैथल आरकेएसडी काॅलेज सभागार में केंद्र सरकार के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम में पार्षदों ने विकास की आड़ में धांधली के खिलाफ आवाज उठाई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी मौजूद रहीं।
उनकी उपस्थिति में पार्षदों के शिष्टमंडल ने जिला नगर आयुक्त कपिल कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश और विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारियों के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रमवार आरोप लगाए गए। पार्षद प्रदीप राणा, संजय सिंगला, अमित वाल्मीकि, पूर्व पार्षद आरएस धानिया, रविंद्र निर्मल बंटी, विनोद ज्येष्ठ, राजेश बेदी, प्रवीण कंसल और अन्य पार्षद मौजूद रहे। पार्षदों ने कहा कि सरकार की ओर से करोड़ों रुपये का बजट शहर के विकास के लिए दिया गया है लेकिन कुछ अधिकारियों की रुचि पारदर्शिता व गतिशीलता से काम करने के बजाय सरकारी बजट में हेरा-फेरी करने की है। पार्षदों ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन के साथ लगती नव निर्मित मुख्य गली, शहर की सभी साथ पार्कों के रखरखाव और सिक्योरिटी के टेंडर, भगवान परशुराम सामुदायिक भवन, पुराने बाजार में जारी गली निर्माण, नगर पालिका कार्यालय भवन रिनोवेशन, बरसात के मद्देनजर पानी निकासी नालों की सफाई और कई दूसरे कार्यों में बड़े पैमाने पर गोलमाल है। कई ऐसे विकास कार्य हैं जिनकी प्रशासनिक स्तर पर जांच जारी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने गंभीरता से कलायत नगर पालिका पार्षदों की ओर से लगाए आरोपों की सुनवाई की। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की पारदर्शी नीति के आधार पर तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मनोनीत पार्षद राजेश बेदी के रोके गए मानदेय पर संज्ञान लेने को कहा।

कैथल में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी और अधिकारियों की मौजूदगी में कलायत नगर पालिका में व्याप- फोटो : Archive