सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Canter stolen from outside marble showroom

Kaithal News: मार्बल शोरूम के बाहर से खड़ा कैंटर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Canter stolen from outside marble showroom
विज्ञापन
कैथल। पटियाला रोड स्थित महालक्ष्मी मार्बल के शोरूम के बाहर खड़ा एक कैंटर अज्ञात चोरी कर ले गया। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव हेमू माजरा निवासी संदीप कुमार ने थाना चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास तीन कैंटर हैं, जिन्हें उसने महालक्ष्मी मार्बल पर स्थायी रूप से कार्य के लिए लगाया हुआ है। 13 जून को उसके भाई राजेश कुमार ने कैंटर को शोरूम के गोदाम से बाहर पटियाला रोड पर खड़ा किया था। इसके बाद वह दूसरा लोडिंग कैंटर और मजदूरों को लेकर वहां से चला गया। शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ समय बाद जब वह गोदाम पहुंचा तो उसने अपने भाई से कैंटर के बारे में पूछा। राजेश ने बताया कि वाहन गोदाम के बाहर ही खड़ा किया था। संदीप ने मौके पर जाकर वाहन की तलाश की लेकिन कैंटर वहां नहीं मिला। उसने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों में भी काफी खोज की लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया। संदीप ने बताया कि पूछताछ के दौरान बहादुर ने उसे बताया कि शाम करीब साढ़े छह से सात बजे तक कैंटर वहीं खड़ा था लेकिन उसके बाद वह दिखाई नहीं दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वाहन की आरसी, बीमा दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात भी कैंटर के अंदर ही रखे हुए थे। उसने पुलिस से वाहन बरामद कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। चीका थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed