सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two people died when a Scorpio car, trying to escape a police cordon, overturned in Gauri Bazaar in Gorakhpur.

पशु तस्करों की घेराबंदी: पुलिस की घेराबंदी से भाग रही स्कॉर्पियो गौरीबाजार में पलटी, दो की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने पीछा कर पिकअप सवार एक युवक को पकड़ लिया, जबकि पिकअप में सवार दो शख्स वाहन समेत भाग निकले। बताया जा रहा है कि पिकअप के पीछे-पीछे चल रही एक स्कॉर्पियो में सवार लोग पुलिस को कुचलने की कोशिश करते हुए वहां से भाग निकले। पशु तस्करों के साथी होने के संदेह पर पुलिस ने स्कॉर्पियो का पीछा शुरू किया, इसके साथ ही देवरिया पुलिस को सूचना दी।

Two people died when a Scorpio car, trying to escape a police cordon, overturned in Gauri Bazaar in Gorakhpur.
गोरखपुर से देवरिया नायरा पेट्रोल पंप के सामने पलटी गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पशु तस्करी के शक में पुलिस की घेराबंदी से भाग रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, झंगहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र और एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी की पुलिस टीम क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप को रोककर जांच करने का प्रयास किया गया, लेकिन पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीछा कर पिकअप सवार एक युवक को पकड़ लिया, जबकि पिकअप में सवार दो शख्स वाहन समेत भाग निकले। बताया जा रहा है कि पिकअप के पीछे-पीछे चल रही एक स्कॉर्पियो में सवार लोग पुलिस को कुचलने की कोशिश करते हुए वहां से भाग निकले।

 पशु तस्करों के साथी होने के संदेह पर पुलिस ने स्कॉर्पियो का पीछा शुरू किया, इसके साथ ही देवरिया पुलिस को सूचना दी। देवरिया के गौरीबाजार थाना पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद गौरीबाजार क्षेत्र में घेराबंदी की गई।

पुलिस की घेराबंदी से बचने की कोशिश में स्कॉर्पियो चालक ने तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाया और गाड़ी दूसरी लेने से मोड़कर भागने का प्रयास किया। इस बीच गौरीबाजार क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।


 

फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सभी लोग कहां के रहने वाले हैं और क्या उनका संबंध बिहार के पशु तस्करी नेटवर्क से है। वहीं, गोरखपुर में पकड़े गए पिकअप सवार से भी गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

पशु तस्करों के आने की सूचना पर झंगहा इलाके में चेकिंग की जा रही थी। पिकअप पर तीन लोग सवार थे, पीछे से आ रहे स्कार्पियो सवारों ने कुचलने की कोशिश की। पुलिस बचने के लिए पीछे हटी, इस बीच पिकअप लेकर दो लोग भागने लगे उनके पीछे स्कॉर्पियो सवार भी भागने लगे। इसकी सूचना सेट पर प्रसारित की गई और पुलिस को अलर्ट किया गया था: ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed