{"_id":"6a30634eb2029021e8062486","slug":"two-female-sales-managers-arrested-for-stealing-jewelry-worth-45-lakh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1354889-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 45 लाख के गहने चोरी की आरोपी दो महिला सेल्स मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 45 लाख के गहने चोरी की आरोपी दो महिला सेल्स मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। क्रॉस रोड मॉल स्थित सान्वी ज्वेलर्स में करीब 45 लाख रुपये के सोने और हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में लंबे समय से कार्यरत दो महिला सेल्सकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। कैंट पुलिस ने उनके पास से 9.50 लाख रुपये नकद और करीब 15.50 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसनगंज, लालडिग्गी निवासी मुस्कान गुप्ता और कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के शक्तिनगर निवासी नगमा खातून के रूप में हुई है। दोनों पिछले कई वर्षों से सान्वी ज्वेलर्स में सेल्समैन के पद पर कार्यरत थीं।
जांच में सामने आया कि दोनों महिलाओं ने शोरूम की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रेंज को अच्छी तरह समझ लिया था। इसी का फायदा उठाकर वे स्ट्रांग रूम में रखे असली सोने और हीरे के आभूषणों को निकालकर उनकी जगह मिलते-जुलते नकली गहने रख देती थीं, जिससे लंबे समय तक किसी को शक नहीं हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, चोरी किए गए गहनों में चूड़ियां, अंगूठियां, झुमके और टॅप्स शामिल हैं। कई मामलों में लटकनों की संख्या कम कर दी जाती थी ताकि पहली नजर में अंतर न दिखे। पूछताछ में यह भी पता चला कि चोरी के गहनों को नेपाल में बेच दिया जाता था और उससे मिले रुपयों से दोनों आरोपी महंगे आभूषण और अपनी पसंद की वस्तुएं खरीदती थीं।
मामला तब उजागर हुआ जब मार्च 2026 में शोरूम मालिक राजेश कुमार बलानी ने वार्षिक स्टॉक ऑडिट कराया। जांच के दौरान कई आभूषण संदिग्ध पाए गए। कैरेटोमीटर जांच में कुछ गहनों की शुद्धता शून्य मिली, जबकि कुछ का वजन कम पाया गया। इसके बाद विस्तृत जांच में असली और नकली गहनों का खेल सामने आया। शिकायत के आधार पर कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पकड़ी गई महिला कर्मचारियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।