सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The victim is a resident of Deoria district, while the accused is a resident of Kauriram.

Gorakhpur News: सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 16 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The victim is a resident of Deoria district, while the accused is a resident of Kauriram.
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनय तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देवरिया जनपद के खुखुंदु थाना क्षेत्र के जमुना छापर गांव निवासी खुशी यादव ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि कौड़ीराम क्षेत्र के तेवना निवासी विनय तिवारी उर्फ विपिन तिवारी ने सचिवालय में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे कुल 10 लाख रुपये लिए। आरोप के मुताबिक, 3.50 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी के बैंक खाते में भेजे गए, जबकि 14 अप्रैल 2026 को कौड़ीराम में 6.50 लाख रुपये नकद दिए गए। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लखनऊ सचिवालय में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता जब लखनऊ सचिवालय पहुंची तो वहां अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र को फर्जी बताया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed