{"_id":"6a306582aa0669eb37071c7f","slug":"mg-rising-star-blue-and-rs-academy-gola-in-the-final-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1355131-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमजी राइजिंग स्टार ब्लू और आरएस एकेडमी गोला फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमजी राइजिंग स्टार ब्लू और आरएस एकेडमी गोला फाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित प्रथम स्व. प्रकाश नारायण श्रीवास्तव टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को अंतिम लीग मुकाबले हुए। एमजी राइजिंग स्टार ब्लू और आरएस एकेडमी गोला ने अपने-अपने पूल में सर्वाधिक अंक अर्जित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले मैच में एमजी राइजिंग स्टार ब्लू ने 11 स्टार बड़हलगंज को 17 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमजी राइजिंग स्टार ब्लू ने 18.2 ओवर में 151 रन बनाए। शोहरत ने 19, सतीश ने 21, निहाल ने 21, सूर्यांशु ने 14 और विकास ने 16 रन का योगदान दिया। बड़हलगंज की ओर से रजत ने तीन, प्रियांश ने दो और अविनाश और मोनू ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़हलगंज की टीम 17.5 ओवर में 134 रन ही बना सकी। आकाश प्रजापति ने 47, प्रियांश ने 26 और अभय ने 23 रन बनाए। एमजी राइजिंग स्टार ब्लू की ओर से सतीश ने चार विकेट, शिवपाल ने तीन विकेट और सुधांशु व निहाल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
मैच के दौरान अंपायर के निर्णय को लेकर विवाद होने पर बड़हलगंज की टीम मैदान छोड़कर चली गई। पर्याप्त समय दिए जाने के बाद भी टीम के वापस नहीं लौटने पर अंपायरों और तकनीकी समिति ने एमजी राइजिंग स्टार ब्लू को विजेता घोषित कर दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए सतीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में आरएस एकेडमी गोला ने एमजी राइजिंग रेड को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डायरेक्टर ओपी सिंह, शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्रा, मिथिलेश गुप्ता, सुशील त्रिपाठी, अनुराग यादव, शक्ति पांडेय आदि मौजूद रहे।