सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cough syrup is being sold at medical shops in Gorakhpur without an OPD prescription

ताक पर नियम: मेडिकल स्टोरों पर खेल, बिना OPD पर्चे के मिल रहा कफ सिरप, किशोरों-युवाओं में दुरुपयोग का डर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

कई मेडिकल स्टोरों पर कफ सिरप खरीदने के लिए किसी प्रकार की जांच-पड़ताल नहीं की जाती। ग्राहक के मांगते ही दवा उपलब्ध करा दी जाती है। इससे किशोरों और युवाओं में इसके दुरुपयोग की आशंका बनी रहती है। कफ सिरप का अनियंत्रित सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

Cough syrup is being sold at medical shops in Gorakhpur without an OPD prescription
कफ सिरप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कफ सिरप की बिक्री को लेकर नियमों की अनदेखी देखने को मिल रही है। एम्स इलाके के आसपास स्थित कई मेडिकल स्टोरों पर कफ सिरप आसानी से उपलब्ध है। कुछ दुकानों पर ग्राहकों से डॉक्टर का पर्चा मांगा जा रहा है, जबकि कई जगह बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श या पर्चे के ही दवा बेची जा रही है।


कई मेडिकल स्टोरों पर कफ सिरप खरीदने के लिए किसी प्रकार की जांच-पड़ताल नहीं की जाती। ग्राहक के मांगते ही दवा उपलब्ध करा दी जाती है। इससे किशोरों और युवाओं में इसके दुरुपयोग की आशंका बनी रहती है। कफ सिरप का अनियंत्रित सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स इलाके में एक दुकान पर कप सिरप कि दवा देने से पहले मेडिकल स्टोर के कर्मचारी ने कहा कि बिना डॉक्टर के लिखे हुए दवा नहीं दे सकते है। अगर आपको दवा जरूरी है तो बिल नहीं मिल पाएगा आपको बिना बिल के दवा दे सकते है। वहीं दूसरी ओर एक मेडिकल स्टोर पर आसानी से कप सिरप मिल गया और साथ ही दुकानदार ने बिल भी दे दिया।
विज्ञापन


अभी विभाग को शासन स्तर से औपचारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश प्राप्त होते ही जिले के सभी मेडिकल स्टोरों और कफ सीरफ बेचने वाले व्यापारियों की जांच करवाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित चिकित्सकों से जानकारी ली जाएगी कि दवाएं किस आधार पर लिखी जा रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी: सिद्धेश्वर शुक्ला, ड्र्ग इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed