सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bride sister got shot during joyous firing at wedding ceremony at basti

बस्ती: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर रहा था शख्स, दुल्हन की बहन को लगी गोली

अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Dec 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

बभनान के कसौधन धर्मशाला में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घटना हो गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

bride sister got shot during joyous firing at wedding ceremony at basti
गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती युवती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

बभनान के कसौधन धर्मशाला में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घटना हो गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Trending Videos

बस्ती।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाने के बभनान लोहामंडी में स्थित बागेश्वर धर्मशाला में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। जिसमें दुल्हन की चचेरी बहन के पैर में गोली लगी है। घायल युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि उसकी हालत ठीक है और वह खतरे से बाहर है। रविवार-सोमवार रात करीब एक बजे की घटना बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
जानकारी के अनुसार, प्रदीप गुप्ता पुत्र कृष्ण चन्द्र गुप्ता निवासी लोहा मंडी कस्बा बभनान जनपद बस्ती की शादी अर्चना गुप्ता पुत्री जनार्दन प्रसाद गुप्ता निवासी जयनगरा इंदिरापुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा से होनी तय थी।

शादी का कार्यक्रम बभनान के बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर के पास कसौधन धर्मशाला में चल रहा था, रात्रि करीब 01.00 बजे लड़का पक्ष से हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन की चचेरी बहन शैफाली गुप्ता (20) पुत्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी रानी बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही एसपी, सीओ हर्रैया आदि पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। उधर, फायरिंग करने वाला फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed