हैपनिंग हरियाणा समिट: 12 देश और 140 कंपनियां कर रहीं शिरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में दो दिवसीय हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का सोमवार से आगाज हो रहा है। प्रदेश में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के मकसद से यह हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।
यह आयोजन दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर स्थित होटल लीला एंबियंस में कराया जा रहा है। समिट का उद्घाटन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली करेंगे। सरकार का लक्ष्य समिट के माध्यम से प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कराना है।
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान 12 देशों की विशेष भागीदारी होगी। जो इस समिट के कंट्री पार्टनर हैं। इसमें ब्रिटेन, चीन, स्पेन, पोलैंड, जापान, कोरिया, न्यूजीलैंड, मारीशस, पेरु, मलावी, चेक गणराज्य और ट्यूनेशिया के नाम शामिल हैं।
इन देशों के अलावा देश-विदेश की 140 प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल भी समिट में पहले और दूसरे दिन (07 व 08 मार्च) शिरकत करेंगे। समिट को लेकर होटल लीला सहित शहर में कई स्थानों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश का पूरा सरकारी अमला समिट को सफल बनाने के लिए जुटा है।
इन्वेस्टर समिट को मेक इन इंडिया की तर्ज पर मेक इन हरियाणा का माहौल दिया जा रहा है। होटल लीला के बाहर मेक इन इंडिया के मॉडल शेर को भी स्थापित किया गया है।
समिट के पहले दिन कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे
समिट के पहले दिन कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि हरियाणा में रिकार्डतोड़ निवेश होगा। देश-विदेश में इसे लेकर काफी उत्साह का माहौल है।
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के पहले दिन ये रहेंगे मौजूद
-वेंकैया नायडू (केंद्रीय शहरी विकास मंत्री)
-कलराज मिश्र (केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री)
-सुरेश प्रभु (रेल मंत्री)
-हरसिमरत कौर बादल (केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण )
-बिरेंदर सिंह (केंद्रीय पंचायत मंत्री)
-डॉ. जीतेन्द्र सिंह (केंद्रीय नॉर्थ-ईस्टर्न रीजन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)
-राव इंद्रजीत सिंह (रक्षा राज्य मंत्री)
-धर्मेन्द्र प्रधान (केंद्रीय पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस राज्य मंत्री)
-राजवर्धन सिंह राठौर (केंद्रीय सूचना-प्रसारण राज्य मंत्री)
07 मार्च को इन्वेस्टर समिट का शेड्यूल
पहला सेशन...
:मेक इन हरियाणा: मैन्युफैक्चरिंग कंपटेटिवनेस
:इन्वेस्टमेंट एंड बिजनेस अपॉरच्यूनिटीज इन सनराइज सेक्टर्स
:एजूकेशंस, स्किल डेवलपमेंट एंड स्पोट्र्स
:डेवलपिंग ह्युमन रिर्सोसेज टू रिलाइज दी विजन ऑफ मेक इन हरियाणा
:एमएसएमई: दी बैकबोन ऑफ हरियाणा इकोनॉमी
: स्मार्ट विलेजेज: ब्रिजिंग अर्बन-रूरल डिवाइड
(दोपहर 2:00 से 3:45 बजे तक)
दूसरा सेशन...
:री-एनर्जिंग द एग्री बिजनेस: अनटैप्ड पोटैंशियल ऑफ हरियाणा
:पार्टनर कंट्रीज सेशन विद अंबेस्डर्स/ हाई कमिश्नर्स
:पीपल्स ऑफ रिपब्लिक चाइना, द युनाइटेड किंगडम, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, जापान, चेक रिपब्लिक, स्पेन, पोलैंड, पेरु, मलावी, ट्यूनेशिया व न्यूजीलैंड के निवेशक भाग लेंगे।
(शाम 4.15 से 6.00 बजे तक)