{"_id":"56dc740b4f1c1bcd4c8b4590","slug":"grand-event-on-shivaratri-at-tapkeshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि पर टपकेश्वर में होगा महाआयोजन","category":{"title":"Events","title_hn":"इवेंट्स ","slug":"events"}}
शिवरात्रि पर टपकेश्वर में होगा महाआयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
टपकेश्वर में महाशिवरात्रि पर महाआयोजन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के लिए शहर के तमाम छोटे- बड़े मंदिरों में जोरों से तैयारियां चल रही है। सोमवार को भव्य आयोजन शहर भर के मंदिरों में होंगे। सबसे खास टपकेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के दिन भव्य मेले का आयोजन होगा। मंदिर में नए और आकर्षक झूले लगा दिए गए है। वहीं जागरण पार्टियां शिव भक्ति के गीतों से शिव की आराधना करेंगे।
टपकेश्वर के दिगंबर भरत गिरी ने बताया कि सोमवार को पंजाब की टीम आएगी जो हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था करेगी। महाशिवरात्रि के दिन सेवादार श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात रहेंगे। महंत किशन गिरी ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार के पास जागर पार्टियां जागरण करेंगी।
मंदिर परिसर में लगने वाले मेला के लिए देर रात ही झूले लगकर तैयार हो गए हैं। इस बार कई नए झूले भी लगे हैं। श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में हरिद्वार से लाए गंगाजल एवं 51 प्रकार की अन्य पूजन सामग्री से देश के शहीदों के लिए श्री पृथ्वीनाथ जी का विशेष अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं को केसरयुक्त दूध का प्रसाद बांटा जाएगा। केदारपुरम स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में रात बारह बजे से विशेष पूजन होने लगा था। नालापानी क्षेत्र स्थित शिव मंदिर में भी दूर-दूर से श्रद्धालु सोमवार को जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। क्लेमेंटटाउन स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भी मेला लग चुका है। मसूरी रोड स्थित श्री प्रकाशेश्वर मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर भव्य पूजन किया जाएगा।
हर कोने पर रहेगी कैमरे की नजर
टपकेश्वर मंदिर प्रबंधन मंदिर के मुख्य द्वार सहित हर कोने में मिलाकर कुल 14 कैमरे लगा दिए गए हैं, जबकि पहले तक पांच कैमरे ही यहां लगे हुए थे। अब मंदिर के प्रवेश द्वार के साथ ही पीछे के रास्ते तक में कैमरे लगा दिए गए हैं।