सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fitness test in army recruitment rally.

गढ़ी कैंट में युवाओं का होगा फिटनेस टेस्ट

ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
fitness test in army recruitment rally.
सेना भर्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

टेरिटोरियल आर्मी (टीए) की महेंद्रा ग्राउंड गढ़ी कैंट में आयोजित हुई भर्ती रैली दौड़ में पास हुए युवाओं का सोमवार को फिटनेस टेस्ट होगा।



रविवार को महार की टीए बटालियन की भर्ती दौड़ परीक्षा आयोजित की गई थी। रैली में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों के कुल सवा पांच हजार युवा शामिल हुए थे। इनमें 18 सौ युवा उत्तराखंड के थे। हालांकि दिनभर खराब मौसम के बावजूद युवाओं ने ट्रैक पर दम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सवा चार सौ ने दौड़ पास की। 108 महार रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल जयचंद्रन ने बताया कि भर्ती दौड़  में पास हुए युवाओं का सोमवार को शारीरिक दक्षता टेस्ट होगा।
विज्ञापन


जांचे जाएंगे दस्तावेज
इसके साथ ही उनके दस्तावेज जांचे जाएंगे। भर्ती दौड़ में युवाओं ने काफी उत्साह दिखाया। 1600 मीटर दौड़ में बेस्ट रहने वाले सवा चार सौ युवाओं को पास किया गया है, जो आगे की परीक्षा में भाग लेंगे।

दिनभर हल्की बूंदाबांदी के चलते कुछ समय दौड़ रोकी गई, लेकिन उसके बाद हल्की बारिश में भी युवाओं ने दौड़ की बाधा को पार किया। भर्ती रैली के दौरान मेजर कीर्ति कुमार सहित महार रेजीमेंट के कई कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed