सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tell Me Lies Fame Actress Cat Missal Confirms She Is Gay Says I Am Happy And Pleased With Her

'टेल मी लाइज' की अभिनेत्री कैट मिसल ने अपनी पार्टनर को लेकर किया बड़ा खुलासा, समलैंगिकता पर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 21 Feb 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Cat Missal: अभिनेत्री कैट मिसल ने अपने रिश्ते को लेकर पहली बार बात की है। जानिए एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर को लेकर क्या बड़ा खुलासा किया…

Tell Me Lies Fame Actress Cat Missal Confirms She Is Gay Says I Am Happy And Pleased With Her
कैट मिसल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

'टेल मी लाइज' की अभिनेत्री कैट मिसल ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने ये स्वीकार किया कि वह समलैंगिक हैं और निजी जीवन में खुश हैं। उन्होंने बताया कि वो एक महिला के साथ रिश्ते में हैं।

Trending Videos

मैं समलैंगिक हूं
पीपल के अनुसार, हुलु की हिट सीरीज 'टेल मी लाइज' में ब्री का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कैट मिसल ने अपने असल जीवन को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वह एक महिला के साथ रिश्ते में हैं और अपने आप से खुश हैं। शो के क्लाईमैक्स और शो में दिखाए गए टॉक्सिक रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उनका वास्तविक जीवन काफी अलग है। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि मुझे असल जिंदगी में पुरुषों के साथ वैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता, जैसी मेरे किरदार को करना पड़ता है। उन्होंने राहत की सांस लेते हुए कहा कि खैर, मैं समलैंगिक हूं, इसलिए भगवान का शुक्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tell Me Lies Fame Actress Cat Missal Confirms She Is Gay Says I Am Happy And Pleased With Her
कैट मिसल - फोटो : सोशल मीडिया

पार्टनर बोलीं- तुम मेरे साथ सुरक्षित हो
इस दौरान कैट की पार्टनर जेस पैनेटोन भी बातचीत का हिस्सा थीं। उन्होंने कैट मिसल को सपोर्ट करते हुए कहा कि तुम मेरे साथ सुरक्षित हो। यह कपल लॉस एंजिल्स में साथ रहता है। उन्होंने बताया कि दोनों अपनी दो बिल्लियों चिकन और बनी के साथ रहती हैं।

हालांकि, मिसल आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखती हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी पहली मुलाकात वेस्ट हॉलीवुड के एक ड्रैग शो में हुई थी। अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए, कैट मिसल ने उस पल के बारे में बताया जो उन्हें महसूस हुआ था।

पीपल के अनुसार, कैट मिसल और जेस पैनेटोन 2020 की शुरुआत से साथ हैं। पुराने सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों के बीच के प्यारे पलों की झलक मिलती है। पिछले कुछ साल में उन्होंने अपने साथ बिताए पलों की कई यादें शेयर की हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में भिड़ते हैं’, कंगना से झगड़े पर बोलीं तापसी; दोस्ती को लेकर कही ये बात

हुलु पर मौजूद हैं 'टेल मी लाइज' के तीनों सीजन
'टेल मी लाइज' के तीन सीजन हुलु पर रिलीज हुए हैं। अब शो का अंत हो चुका है। यह शो कॉलेज के छात्रों के बीच उलझे रिश्तों और इमोशनल ड्रामा पर आधारित है। इसमें कैट मिसल ने ब्री नाम का किरदार निभाया है। 'टेल मी लाइज' के तीनों सीजन हुलु पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed